
चोपड़ा (अनिलकुमार पालीवाल)
चोपड़ा कांग्रेस पार्टी, आदिवासी सेवा मंडल चोपड़ा तथा शरदचंद्रिका अक्का नागरी सहकारी पतसंस्था की ओर से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एड. भैय्यासाहेब संदीप सुरेश पाटिलद्वारा मुख्यमंत्री सहायता निधि में तहसीलदार के माध्यम से ६१०००/ रूपयेकी सहायता राशि प्रदान की गई।
आदिवासी सेवा मंडल, चोपड़ा, शरदचंद्रिका अक्का नागरी पतसंस्था, चोपड़ा तथा चोपड़ा तालुका व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से यह सहायता दी गई।इस वर्ष हुई अत्यधिक बारिश के कारण मराठवाड़ा, विदर्भ सहित लगभग पूरे महाराष्ट्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी।प्रकृति ने किसानों के मुख से निवाला छीन लिया। खेती, पशुधन और फसलों का भारी नुकसान हुआ है, जो बळीराजा (किसान) के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर विषय है।
ऐसे समय में राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक दायित्व निभाने हेतु और किसानों को साहस देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सहायता निधिमें शरदचंद्रिका अक्का पतसंस्था की ओरसे25,000,आदिवासी सेवा मंडल, चोपड़ाकी ओरसे ₹
25,000,तथा चोपड़ा तालुका व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से ₹11,000 इस प्रकार कुल ₹61,000 की सहायता राशि का धनादेश तहसीलदार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एड. भैय्यासाहेब संदीप सुरेश पाटिल के शुभहस्तों से सुपुर्द किया गया।इस अवसर पर उपस्थित रहे —
पूर्व तालुका अध्यक्ष श्री सुरेशबापू पाटिल, तालुकाध्यक्ष संजीव सोनवणे,शहर अध्यक्ष एवं कृषि उत्पन्न बाजार समिति के पूर्व उपसभापति तथा वर्तमान संचालक नंदकिशोर सांगोरे, पूर्व तालुका अध्यक्ष प्रदीप पाटिल,चोसाकाके उपाध्यक्ष शिवाजी अभिमन देसले,पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल नवल धनगर,शेतकी संघ के उपाध्यक्ष बालकृष्ण शंकरराव सोनवणे, संचालक शरद धनगर, शेतकी संघ संचालक देविदास धनगर, सूतगिरणी संचालक सुनील बागुल, वजाहत काज़ी, पंचायत समितिके पूर्व सभापति प्रमोद पाटिल,पूर्व उपाध्यक्ष देवानंद शिंदे,किसान सेल अध्यक्ष शशिकांत सालुंखे,अल्पसंख्यक अध्यक्ष जहीरभाई शेख,शहर अध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, छन्नु नाना पाटिल, विकास जनकराव पाटिल,मोहन देवराम पाटिल,अशोक लीलाचंद पाटिल, किशोर पाटिल, नंदलाल शिंदे, प्रवीण पाटिल, मासूमदादा तडवी, महारू सरदार तडवी, गुलाब दादा बारेला, अशोक नारायण पाटिल, दीपक दादा चौधरी, अविनाश पाटिल आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
