

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
बीमा धोखाधडी के उद्देश्य से रची गई साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
मनावर। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन मे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बृजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में घटना मे चोरी हुए जोहनडियार ट्रेक्टर क्रमांक एम.पी.11 ZJ 5819 कीमती करीबन आठ लाख रुपये जिला जलगांव महाराष्ट्र से दबिश देकर किया जप्त।
बताया जाता है कि दिनांक 10.12.2025 को शंकर पिता घीसालाल सोलंकी उम्र 45 साल निवासी ग्राम जाजमखेडी ने थाना मनावर पर अपने नाम से रजिस्ट्रड ट्रेक्टर जोहनडियर कि चोरी होने के संबंध अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट की थी। जिस पर थाना मनावर पर अपराध क्रमांक 808/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पंजीबध्द किया गया । तथा दौराने विवेचना ज्ञात हुआ कि ट्रेक्टर स्वामी शंकर सोलंकी ने अपने पुत्र योगेश सोलंकी व मनावर निवासी साजिद खान , हिमायु मंसुरी के साथ मिलकर बीमा कम्पनी से धोखधडी पूर्वक, अवैध लाभ प्राप्त करने तथा फायनेंस कि राशि बैंक को जमा न करना पडे के उद्देश्य से अपराधिक षडयंत्र करते हुये ट्रेक्टर को जिला जलगांव (महाराष्ट्र) निवासी राजु मोर्य जो कि स्क्रेप (कबाडी) व्यवसाय को बेचना पाया गया । जिस पर से प्रकरण में आरोपीगणो के विरुध्द धारा 318(4), 238, 61(2) बीएनएस कि वृध्दि कर आरोपी 1. ट्रेक्टर स्वामी शंकर पिता घीसाजी सोलंकी जाति सिर्वी उम्र 45 वर्ष निवासी जाजमखेडी, 2. योगेश पिता शंकर सोलंकी निवासी जाजमखेडी, 3. (कबाडी) राजेन्द्र उर्फ राजु मोर्य जाति कुशवाह उम्र 40 वर्ष निवासी अयोध्या नगर जलगांव जिला जलगांव (महाराष्ट्र ), 4.हिमायु पिता हैदर मुसलमान निवासी मनावर, 5. साजिद पिता शेरखान मुसलमान निवासी मनावर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये गये। पुलिस कार्यवाही में थाना प्रभारी मनावर ईश्वरसिंह ,उनि शरद बर्डे, उनि मनीष चौधरी, आर.694 राहुल बांगर,आर.1086 कमल सोलंकी, सायबर सेल से आर. 901 शुभम शर्मा, आऱ. 223 प्रशांत चौहान का सराहनीय कार्य रहा।