A2Z सभी खबर सभी जिले की

चौक थाना परिसर में नए प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा के साथ राजा दरवाजा व्यापार समिति की बैठक

श्याम  सुन्दर जायसवाल रिपोर्टर वाराणसी उत्तर प्रदेश,  राजा दरवाजा व्यापार समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने माला अर्पण कर एवं काशी विश्वनाथ चित्र चिन्ह भेट कर नए थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा का स्वागत किया, इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी महामंत्री सुनील निगम, वरिष्ठ  उपाध्यक्ष,मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवम मौर्य , वरिष्ठ  उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,  उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रचार मंत्री गोपाल यादव, पिन्टू गुप्ता, अशोक प्रजापति, राजेश गुप्ता समिति के संरक्षण तथा बड़ी संख्या में व्यापारी व दुकानदार उपस्थित रहे,  इसके बाद चौक थाना परिसर में व्यापार समिति पदाधिकारी और थाना प्रभारी के बीच बैठक हुई बैठक में व्यापारियों ने हो रहे चोरी मार्केट में ट्रैफिक समस्याएं जाम व साइबर क्राइम जैसी समस्याएं रखें थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाते हुए सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Show More
Check Also
Close
Back to top button