

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। बालीपुर धाम में हिंदू सम्मेलन 11 जनवरी रविवार को आयोजित किया गया जिसमें ग्राम बालीपुर, कलवानी, जाजमखेड़ी, कुराड़ाखाल, जाजमखेड़ी, गुलाटी, लुन्हेरा, चिकली , बापरूद, भोल्यापुरा, लाखनकोट,भग्यापुर आदि स्थानों से हिन्दू समाजजन भारी तादाद में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथि कपिल शास्त्री, रचना पाटीदार और निखिल साधव ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की गई। अपने प्रभावी उद्बोधन में कपिल शास्त्री ने कहा कि हिंदू धर्म एक पुरातन धर्म है, जिसमें राम-कृष्ण जैसे अवतार हुए हैं। इस अवसर पर रचना पाटीदार ने पंच परिवर्तन पर केंद्रित उद्बोधन देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी आदि सभी बातें आज की आवश्यकता है, इन्हें जीवन में अनुसरण करना चाहिए।

मुख्य वक्ता निखिल साधव ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम विश्व में कहीं पर भी गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। यह कहते हैं और यह गौरवशाली क्षण हमें सौ वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम का संचालन राम शर्मा और आभार नारायण काग ने माना।

इस अवसर पर रामेश्वर पाटीदार, लक्ष्मण मामा, मोहन सवनेर, जगदीश जमादारी, बब्बु दरबार, नाथुलाल सोलंकी, मदन अजनेरा, भेरू जी, धन्ना पटेल, तुकाराम जी, लुणाजी काग, रामाजी, कैलाश शर्मा, लूणा बर्फा आदि मंचासीन रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरबोला गायन, देशभक्ति गीत पर रंगारंग नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। श्री आई माता मंदिर से सम्मेलन स्थल तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
स्वागतकर्ताओं में बाबुलाल बर्फा, राजकमल मुकाती, राधेश्याम मुकाती, संतोष बरफा, विशाल पड़ियार, योगेश बरफा, नीलेश राठौर, अजय सोलंकी, महेश अगल्चा, रमेश डोडवे, राधेश्याम पाटीदार, अमित राठौर, गणेश मालवीय, भानालाल सोलंकी, आनंदीलाल हम्मड़, मनीष राठौर, सचिन बरफा, हीरालाल देवड़ा, जगदीश जी,पूना सोलंकी, दिनेश केशा, यतीका, वंशीका ने स्वागत किया। आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति बच्चों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के पश्चात समरसता भोज का आयोजन किया गया सभी समाजजनो ने एक साथ एक जाजम पर सहभोज किया।