

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। जब जब हम हिन्दू भाव को भूले, तब तब हमारे देश पर विपत्तियां आई। हम सब मूल रूप से हिन्दू है। हिंदू धर्म में वर्ण व्यवस्था कर्म पर आधारित रही, लेकिन आज यह जन्म पर आधारित हो गई है। हम हिन्दू भाव को भूल न जाए इसलिए हिंदुओं को जगाने और याद दिलाने के लिए संपूर्ण देश में हिंदू सम्मेलनो का आयोजन किया जा रहा है। उक्त उद्दगार अजंदा मंडल के ग्राम अजंदा में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता कवि पंकज राठौर ने व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति पर आघात हुआ। हमारी भूमि हमसे छीन ली गई। इसलिए हिन्दू समाज को संगठित होना आवश्यक है।
संघ बच्चों को संस्कार देता है….

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवीण शर्मा राधे भैया वराहनगर बड़दा श्रीमति जयमाला पाटीदार तहसील अध्यक्ष पाटीदार समाज तहसील मनावर, राष्ट्रीय कवि पंकज राठौर, स्वामी चरण चेतन बापूजी एवं सभी समाज प्रमुख उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण जागरूकता और नागरिक कर्तव्य पर विस्तृत प्रकाश डाला।
अजंदा मंडल के सात गांव जोतपुर, बड़दा, उड़दना, शरीकपुरा, एहमदपुरा, बडदा, लिंबी और अजंदा के हिंदू नागरिक हजारों की संख्या में सम्मिलित हुए। जिसमें मातृशक्ति, बच्चों की उपस्थिति भी सर्वाधिक रही। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने सामूहिक नृत्य किया। सामूहिक हनुमान चालिसा का पाठ के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का संचालन कमल सिंह तोमर एवं आभार संयोजक जगदीश कोटवाल द्वारा व्यक्त किया। कार्यक्रम पश्चात सभी उपस्थित समाजजनों ने एक साथ एक ही जाजम पर सामुहिक समरसता भोजन किया गया।