A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सेवार्थ सेवा समिति ,एकादशी पैदल पद यात्रा बरसाना यात्रियों ने सौंपा ज्ञापन

सेवार्थ सेवा समिति ,एकादशी पैदल पद यात्रा बरसाना यात्रियों ने सौंपा ज्ञापन

संवाददाता मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां को ‘कामवन’ नाम दिलाने की उठी माँग*

Related Articles

डीग  – कामां कस्बे की धार्मिक व सामाजिक संस्था *सेवार्थ सेवा समिति एकादशी पद यात्रा* द्वारा कामां का नाम बदलकर प्राचीन नाम ‘कामवन’ किए जाने की मुहिम को लेकर आज वुधवार को उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा गया। समिति का मानना है कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का प्रमुख केंद्र होने के नाते इस क्षेत्र की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान ‘कामवन’ के रूप में ही पुनर्जीवित होनी चाहिए।

समिति के सभी यात्रियों ने SDM कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया।
सांस्कृतिक महत्व: ज्ञापन में बताया गया कि पौराणिक ग्रंथों और ब्रज संस्कृति में इस क्षेत्र को कामवन के नाम से जाना जाता है। नाम बदलने से क्षेत्र की धार्मिक पर्यटन क्षमता और सांस्कृतिक गरिमा को बढ़ावा मिलेगा।यात्रियों में गोविंद सिंह गुर्जर राजबाला ,नीरज देवी, अजय पाल जी ,महावीर जी , सतवीर जी गौ भूरा गुर्जर,अमन राजपूत, अमरजीत जीतन वीरू , सतीश ,विपिन जी लोकेश, हरदीप ,सौरभ, श्याम , रिंकू, मुकेश शर्मा , और बहुत से यात्री शामिल रहे
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यथार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मवीर वकील ने किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्य मौजूद रहे:

समिति के अध्यक्ष गोविन्द गुर्जर ने बताया कि आगामी एकादशी 31 तारिक बुधवार को सुबह 7 बजे पैदल पद यात्रा कामवन से बरसाना जाएगी उस में भी कामवन की मांग को लेकर सभी यात्री बेनर तले बरसाना तक जायेंगे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!