
ब्रह्मर्षि समाज का जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे चक्का जाम
घटना की सीबीआई जांच कराने के साथ सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। राजधानी में नीट की एक छात्रा की मौत के बाद ब्रह्मर्षि समाज ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं सभी प्रदर्शनकारियों को हाथ आगे करके शपथ दिलाई गई। धरना में राजद विधायक राहुल शर्मा भी शामिल हुए। विधायक राहुल शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रशासन इस घटना की लीपापोती कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार की छवि बचाने के लिए प्रशासन यह कार्रवाई कर रही है।
विधायक का दावा है कि हॉस्टल की आड़ में चला रहे थे सेक्स रैकेट। शर्मा ने दावा किया कि जिन लोगों के नाम इस घटना में सामने आ रहे हैं, वे हॉस्टल की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि दुष्कर्म साबित होने के बावजूद प्रशासन ने सिर्फ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि इसमें कई लोग शामिल हैं। अन्य दोषियों की गिरफ्तारी न होने से यह स्पष्ट है कि प्रशासन सरकार के दबाव में कार्रवाई से बच रही है। उन्होंने इस घटना की सीबीआई जांच कराने और सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया गया। धरने का संचालन मनोज शर्मा ने किया, जिसमें प्रवीण शर्मा सहित कई अन्य लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे चक्का जाम करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
