
राजस्व विभाग के कर्मियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन
किसान अपनी समस्याओं के लिए राजस्व कर्मी और अंचल अधिकारियों का लगा रहे चक्कर, राजस्व कर्मी के पास रहते हैं चार- पांच मुंशी
संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। प्रखंड कार्यालय परिसर मे किसान संघर्ष समिति के द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना के माध्यम से अंचल कार्यालय के कर्मियों के कार्यशैली का जमकर विरोध किया गया। किसान अपनी समस्याओं के लिए राजस्व कर्मी और अंचल अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं। वहीं राजस्व कर्मी के पास चार- पांच मुंशी लोग रहते हैं। जिनके माध्यम से दलाली की जा रही है।
किसानों का दाखिल खारिज एलपीसी आदि बिना मोटी रकम के समय पर नहीं हो पा रहा है। इससे किसान लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। धरना में विभिन्न मांगों को लेकर किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुए बड़ी आंदोलन की चेतावनी दिया गया।