A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेभीलवाड़ाराजस्थान

श्रम महकमा के घुसखोर अधिकारी लखारा सहित अन्य को 33 हजार रूपये की घुस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार।



भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रम महकमा के अधिकारी नरेंद्र कुमार लखारा और निजी व्यक्ति अशोक कुमार आचार्य को 33 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।सरदार नगर निवासी मोइनुदीन खान के साले की डेथ क्लेम की राशि की एफडी सास फरीदा बेगम के नाम पर थी। मोइनुदीन ने इस एफडीआर को समय से पूर्व तुड़वाने के लिए श्रम महकमा के अधिकारी से संपर्क किया, जिसने 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ, जिसमें अशोक कुमार आचार्य ने 10 हजार रुपये और मांगे।

एसीबी की कार्रवाई

– एसीबी टीम ने सत्यापन करने के बाद मोइनुदीन को 33 हजार रुपये देकर श्रम विभाग भेजा।

– अशोक कुमार आचार्य को यह राशि दी गई, जिसे उसने नरेंद्र कुमार लखारा की अलमारी में रख दिया।

Related Articles

– परिवादी के संकेत पर एसीबी टीम ने अलमारी से रिश्वत की राशि जब्त कर लखारा और आचार्य को गिरफ्तार कर लिया।

– इस कार्रवाई में डीएसपी पंवार के साथ सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार आचार्य, एएसआई रामपाल तेली, दिवान खालिद मोहम्मद, कांस्टेबल राजवीर और गजेन्द्र सिंह शामिल थे।

Show More
Back to top button