कौशांबी पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ब्राह्मण समाज का इतिहास मंच से याद दिलाया। उन्होंने कहा हमने बड़े-बड़े सिंहासन को ठोकर मारकर देश राष्ट्र के लिए काम किया है। कांग्रेस के सबसे लंबे कार्यकाल को भ्रष्टाचार और घोटाले का काल बताया। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या मे निहत्थे कार सेवकों पर गोलियां चलवाकर सड़क और सरयू नदी के पुल को खून से लाल कर दिया। दुनियां में रामलला को कलंकित करने का काम सपा ने किया है।
2,502 Less than a minute


