A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :सुमेरपुर में देर रात गुंडागर्दी: होटल संचालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बचाने आए ग्राहक से भी मारपीट

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर/हमीरपुर। थाना क्षेत्र सुमेरपुर में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। देर रात कथित “एक-47 गैंग” के आधा दर्जन दबंग एक होटल में पहुंचे और मामूली बात पर होटल संचालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में थे और खाना मांग रहे थे, लेकिन होटल में गैस खत्म होने के कारण संचालक ने असमर्थता जताई। इसी बात से भड़के दबंगों ने होटल संचालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से हमला किया।

सीसीटीवी में कैद वारदात, ‘एक-47 गैंग’ के गुंडों पर दहशत फैलाने का आरोप

Related Articles

घटना के दौरान जब होटल में ठहरे एक ग्राहक ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट कर दी। पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!