
मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के अनुसार जनपद में यमुना और बेतवा नदियों का जलस्तर घट रहा है। हमीरपुर में यमुना का जलस्तर 89.680 मीटर तथा बेतवा का जलस्तर 89.070 मीटर दर्ज किया गया, जो क्रमशः 103.63 मीटर और 104.54 मीटर के खतरे के निशान से काफी नीचे है।
जनपद में शुक्रवार को सुबह तक 25.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस मानसून सत्र में अब तक कुल 222.00 मिमी वर्षा हो चुकी है।
वहीं, मौदहा बांध का जलस्तर 141.50 मीटर दर्ज किया गया। बांध की पूर्ण जलभराव क्षमता (एफआरएल) 147.80 मीटर तथा न्यूनतम जलस्तर (डीएसएल) 139.70 मीटर है। मौदहा बांध क्षेत्र में शुक्रवार को 22 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि अब तक कुल 282 मिमी वर्षा हो चुकी है। वर्तमान में मौदहा बांध से कोई पानी नहीं छोड़ा गया है।



