A2Z सभी खबर सभी जिले की

मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस एवं भगवान विश्वकर्मा जयंती पर हुआ लाभार्थी सम्मान

अलीगढ़ न्यूज

कलैक्ट्रेट में टूलकिट एवं ऋण वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

अलीगढ़ 17 सितम्बर 2025  मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कलक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परंपरागत कारीगरों और स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त बनाने हेतु टूलकिट एवं ऋण वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, मा0 विधायक खैर श्री सुरेंद्र दिलेर, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह एवं जिला महामंत्री श्री शिव नारायण शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने मुख्य अतिथियों के साथ मिलकर कुल 180 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित कीं, ताकि वे अपनी आजीविका को सशक्त और उन्नत बना सकें। साथ ही स्वरोजगार की राह पर अग्रसर करने के लिए 5 युवा लाभार्थियों को 24 लाख रुपये के ऋण वितरण की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।

Related Articles

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की मंशा है कि परंपरागत कारीगरों और युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उन कारीगरों के लिए वरदान है, जो अपने हुनर को नई पहचान दिलाना चाहते हैं।

विधायक खैर ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाएँ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभान्वित कर रही हैं और आत्मनिर्भर भारत का सपना अब साकार हो रहा है। महिलाओं और युवाओं को विशेष रूप से स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। एमएलसी श्री मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला महामंत्री श्री शिव नारायण शर्मा ने भी अपने संबोधन में कहा कि ऐसे अवसर न केवल लाभार्थियों को प्रोत्साहन देते हैं बल्कि समाज को प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं प्रदेश सरकार का आभार जताया और कहा कि उन्हें अब स्वरोजगार और सम्मानजनक जीवनयापन का अवसर मिला है। इस अवसर संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त ब्रजेश यादव , डिप्टी कमिश्नर आशीष गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!