
पत्रकार ने पेश की मानवता की मिशाल,रात्रि में सड़क दुर्घटना में घायल राहगीर को बाइक से पहुंचाया अस्पताल

कैमूर- गुरुवार को भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर सिकठी पथ पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राहगीर को पत्रकार के द्वारा अपने बाइक से सदर अस्पताल भभुआ में पहुंचाने का कार्य किया गया
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि में गणादेश समाचारपत्र के पत्रकार रामा शंकर चौबे खबर संकलन के बाद अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में भभुआ सिकटी पर अखलासपुर पोखरा के पास कुछ लोगों की भीड़ देखकर रुके तो देखा कि एक राहगीर सड़क दुघर्टना में बुरी तरह घायल पड़े हुए थे। जहां कुछ लोग घायल राहगीर के घर वालो से संपर्क साधने की कोशिश में जुटे हुए थे। वही पत्रकार के द्वारा इसकी सूचना 112 पुलिस को दी गई।
राहगीर के गंभीर स्थिति को देखते हुए पत्रकार ने एक स्थानीय व्यक्ति के मदत से गंभीर रूप से घायल राहगीर को अपने मोटरसाईकिल से सदर अस्पताल भभुआ मे पहुंचाया। जहां सूचना मिलने पर घायल राहगीर के परिजन और डायल 112 की पुलिस पहुंची और पत्रकार को एक अच्छे मददगार के रूप में प्रशंसा की।
घायल राहगीर के सर में गंभीर चोट लगने और अधिक खुन गिरने के कारण चिकित्सकों के द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बनारस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया
घायल व्यक्ति की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव निवासी सतीश सिंह के रूप में हुई है। वही ग्रामीणों ने पत्रकार के इस मानवता के कार्यों की सराहना की है