A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस के पहरे में निकली दलित दूल्हे की बारात

भारी पुलिस बल और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में निकाला जुलूस

रिपोर्टर:आरिफ खान नियाजी

आगर मालवा= मामला आगर मालवा जिले की बड़ौद तहसील के ग्राम आम्बादेव का है। जहां एक दलित परिवार के युवक कमल बगाना की शादी 10 मई को होना तय हुई थी। कमल बगाना के पिता राधेश्याम बगाना की इच्छा थी कि  सभी लोगों की तरह उनके बेटे की बारात का जुलूस घोड़ी पर बैठाकर निकालें।लेकिन गाँव के कुछ दबंग लोगों के ये बात मंजूर नही थी।इसके बाद दलित दूल्हे और उसके पिता ने पुलिस व भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं से गांव में घोड़ी पर जुलूस निकलवाने हेतु सहायता मांगी थी। जिस पर 10 मई की रात्रि में भारी पुलिस बल व भीम आर्मी, आज समाज पार्टी के कार्यकर्ता गांव पहुंचे व दलित दूल्हे का घोड़ी पर जुलूस निकलवाया गया। इस दौरान गांव में आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष अजय बागी, आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष भोपाल नेताजी, संभाग सचिव डॉक्टर जगदीश मालवीय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!