A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

पुलिस उपाधीक्षक ने जनता को दिया भरोसा : जनता से संवाद और अपराध पर कड़ी कार्यवाही

पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार ने कहा पीड़ितों और आम जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले है

रसूलाबाद कानपुर देहात। नवागंतुक पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार ने पत्रकार वार्ता में अपराध और अपराधियों के प्रति अपने बेबाक रुख का परिचय देते हुए कहा कि अपराध का समूल नाश करना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस पूरी सतर्कता के साथ लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगी है।

पुलिस उपाधीक्षक ने यह भी कहा कि पीड़ितों और आम जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।

यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध के खिलाफ शिकायत करनी हो तो वह निःसंकोच सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं और उनका प्रयास है कि हर व्यक्ति को न्याय मिले और अपराध पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित किया जाए।

Related Articles

उन्होंने मीडिया को भी सहयोग और सच्चाई को सामने लाने का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहता है ताकि रसूलाबाद एक सुरक्षित और शांतिमय क्षेत्र बन सके और जहां हर नागरिक निसंकोच अपने को सम्मानित और सुरक्षा व्यवस्था को महशूस कर सके ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!