A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेधार्मिकमहाराष्ट्र

नागपुर

गणेश मंदिरों मे हुए धार्मिक अनुष्ठान

संकष्टी गणेश चतुर्थी के अवसर पर रविवार को शहर के गणेश मंदिरों मे पूजा-पाठ किया गया। इसी मौके पर चिंताहरण गणेश मंदिर जरीपट मे भी भक्तजनों द्वारा पूजन-अर्चना किया गया। भक्तों ने प्रसाद मे लड्डू के भोग चढाये।सामूहिक जाप किया गया। जरीपटका एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर महाप्रसाद का वितरण किया। भगवान श्री गणेश जी की पूजन-अर्चन कर मनोकामना यज्ञ किया। रात मे मनोकामना यज्ञ के पश्चात 51किलो महाप्रसाद का श्रद्धापूर्वक भोग लगाकर भक्तजनों को वितरित किया ।इस अवसर पर पूरे मंदिर की सुंदर साज-सज्जा की गई।

Show More
Back to top button