A2Z सभी खबर सभी जिले की

चार भक्तों ने भगवा झंडे पर लिखा सवा लाख राम-रामः आठ दिनों में पूरा किया लक्ष्य; 16 दिसंबर को कष्टभंजन हनुमान मंदिर पर फहराया जाएगा ध्वज

चार भक्तों ने भगवा झंडे पर लिखा सवा लाख राम-रामः आठ दिनों में पूरा किया लक्ष्य; 16 दिसंबर को कष्टभंजन हनुमान मंदिर पर फहराया जाएगा ध्वज

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

Related Articles

मांडू न्यूज/मांडू के देदला गांव के चार श्रद्धालुओं ने अपनी भक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया है। इन भक्तों ने एक भगवा झंडे पर सवा लाख बार ‘राम-राम’ लिखकर अपना संकल्प पूरा किया है।

यह लेखन कार्य आठ दिनों में पूरा किया गया। इसके लिए 10 गुणा 21 फीट का एक विशेष भगवा झंडा तैयार किया गया था, जिस पर हरे रंग की स्याही वाले पेन से ‘राम-राम’ लिखा गया। श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन लगभग 15,000 बार ‘राम-राम’ लिखकर सवा लाख के लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा किया।

इस कार्य को करने वाले श्रद्धालु कपिल विश्वकर्मा, भुवनेश्वरी विश्वकर्मा, अन्नपूर्णा परमानंद विश्वकर्मा और महिमा विश्वकर्मा हैं।16 दिसंबर को कष्टभंजन हनुमान मंदिर पर फहराया जाएगा ध्वज

इन श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा मांडू के चतुर्भुज भगवान राम और मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज से मिली है। उनका संकल्प है कि यह रामलिखित भगवा ध्वज अखिल भारतीय मानस सम्मेलन के पहले दिन, 16 दिसंबर को कष्टभंजन हनुमान मंदिर पर फहराया जाएगा।

श्रद्धालुओं के अनुसार यह संकल्प आत्मशुद्धि, पाप-मोचन और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता है कि राम नाम लिखने का फल जप से कई गुना अधिक होता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मकता दूर होती है।

महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज ने बताया कि इस रचनात्मक साधना में शामिल चार बच्चों को अखिल भारतीय मानस सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन से भी आग्रह किया जाएगा कि इन बच्चों को रचनात्मक कार्यों के लिए उचित मंच और पुरस्कार प्रदान किए जाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!