A2Z सभी खबर सभी जिले की

आरसीआई स्कूल की छात्रा हर्षिता मीणा ने जिले में किया नाम रोशन, गायत्री परिवार ने किया सम्मानित

शांतिकुंज हरिद्वार की परीक्षा में हासिल किया तीसरा स्थान, मिला प्रमाण पत्र-शील्ड

बानसूर। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित परीक्षा में आरसीआई स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा हर्षिता मीणा ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मंगलवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों ने छात्रा को सम्मानित किया। गायत्री परिवार के जिला संयोजक सुभाष चंद्र यादव, पूर्व प्रधानाचार्य एवं तहसील समन्वयक रघुवीर जी ने हर्षिता मीणा को प्रमाण पत्र, बैग एवं शील्ड पट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के प्रधानाचार्य लक्ष्मण प्रसाद सैनी, सहनिदेशक भूप सिंह यादव, अजय यादव बाबूजी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

जिला संयोजक सुभाष यादव ने कहा कि गायत्री परिवार हमें संस्कृति और संस्कारों का पालन करना सिखाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि गायत्री परिवार की आगामी परीक्षा 25 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग लें।

प्रधानाचार्य लक्ष्मण प्रसाद सैनी ने हर्षिता की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि छात्रा ने अपनी मेहनत से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!