A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

खेत पर पड़ा मिला 19 वर्षीय महिला का शव

खेत पर पड़ा मिला 19 वर्षीय महिला का शव

खेत पर पड़ा मिला 19 वर्षीय महिला का शव

 

फोटो

 

Related Articles

हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी गढ़ी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय एक महिला का शव गाँव के बाहर खेतों में पड़ा हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी गढ़ी गांव की निवासी महिला वंदना पुत्री मानक सिंह जो कि कल बुधवार को सुबह के समय चारा काटने के लिए खेतों की ओर गई हुई थी। लेकिन जब वह काफी देर तक वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका कहीं पर भी पता नहीं चल सका। जिसके बाद दिन के समय ग्रामीणों ने गन्ने के खेत के समीप महिला बंदना का शव पड़ा हुआ देखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जब मृतक बंदना के शव को पड़ा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए।

परिजनों ने जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने की आशंका जताई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका वंदना का विवाह 8 मई वर्ष 2023 को जरिया थाना क्षेत्र के अमूंद गांव के निवासी सनिल पुत्र सुरेश कुमार के साथ हुआ था। वहीं मृतका के पति सनिल ने बताया कि उसकी पत्नी बंदना होली के पर्व के समय से ही अपने मायके ग्राम पहाड़ी गढ़ी में रह रही थी।

मृतका के पति ने आशंका जताते हुए कहा कि जहरीले पदार्थ के सेवन से उसकी पत्नी बंदना की मौत हुई है। मृतका बंदना अपने पीछे पति सनिल के अलावा मां क्रांति और भाई निखिल सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Show More
Back to top button