A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :अमूल एजेंसी के पास मकान बनाकर रह रहा था युवक, गोली मारकर हत्या से सनसनी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। बिंवार थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है। मृतक सचिन सिंह (26) मूल रूप से ग्राम पाटनपुर का निवासी था, जो वर्तमान में मौदहा कस्बे में अमूल एजेंसी के पास निजी मकान बनाकर रह रहा था।

बुधवार देर रात छानी बुजुर्ग के पास घायल अवस्था में मिले युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में युवक के सीने में गोली लगने की पुष्टि होने पर मामला सड़क हादसे से हत्या में बदल गया।

Related Articles

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी मौदहा के अनुसार मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गहन पड़ताल की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!