

1
सिंगरौली: आरटीओ कार्यालय के बाहर हुए चोरी को लेकर कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद।
सिंगरौली:– आरटीओ कार्यालय के बाहर संचालित 3-4 ऑनलाइन दुकानों में छत तोड़कर लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली (बैढ़न) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है। दिनांक 09-10 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि पचौर स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर संचालित ऑनलाइन दुकानों में अज्ञात बदमाशों ने छत की सीट तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। प्रकरण में फरियादी प्रीतेश कुमार पाठक (26 वर्ष) निवासी ग्राम चंदावल, थाना विन्ध्यनगर (हाल निवासी तेलाई, थाना बैढ़न) की शिकायत पर थाना बैढ़न में अपराध क्रमांक 154/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए मनीष खत्री (पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली) द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अति. पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी बैढ़न निरीक्षक अशोक सिंह परिहार की टीम गठित की गई।
मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही धोनी उर्फ धनवंतरी शर्मा (20 वर्ष) निवासी तेलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी किया गया सामान विष्णु दयाल बैस निवासी मलगो, थाना माड़ा को बेच दिया गया था। पुलिस ने विष्णु दयाल बैस को भी प्रकरण में धारा 61, 317(5) बीएनएस के तहत आरोपी बनाया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 प्रिंटर, 01 लैमिनेशन मशीन, 01 इनवर्टर यूपीएस अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। एक आरोपी अब भी फरार पुलिस के अनुसार, प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।