

अलीगढ़ 19 सितम्बर 2025 जनता की समस्याओं, शिकायतों को शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित गति से निस्तारण करने के उद््देश्य से जिले की सभी पांच तहसीलों में 20 सितम्बर शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी संजीव रंजन तहसील खैर में एवं अन्य तहसीलों में उप जिलाधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं को सुनेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील खैर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में स्वयं प्रतिभाग करेंगे।