A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर: प्रचार को लेकर भाजपा के बूथ अध्यक्ष को पीटा, गिरफ्तार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर क्षेत्र के रामपुर बेनीपुर गांव में चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा के बूथ अध्यक्ष की पिटाई कर दी गई। तहरीर के बाद पुलिस ने सपा नेता व प्रतिनिधि सहित तीन अन्य पर केस दर्ज कर लिया।
एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। हंसवर क्षेत्र के रामपुर बेनीपुर गांव निवासी अभिषेक विश्वकर्मा भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। उनके अनुसार वे शुक्रवार शाम गांव में कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस पर सपा समर्थक आक्रोशित हो गए। आरोप है कि नाराज ग्राम प्रतिनिधि गंगेश पासवान के साथ पप्पू, रोशन व मदन ने उन्हें रोका और गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!