A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

शूटर अब्दुल कवि : उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने माफिया अतीक के शूटर कवि पर कसा था शिकंजा

24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के उमेश पाल सहित तीन लोगों की हत्या के बाद बेखौफ शूटर भाग निकले थे। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। जिसमें माफिया अतीक का बेटा गोली चलाते दिखा था। पुलिस को शक हुआ कि हमलावर माफिया के करीबी शूटर सरायअकिल के भखंदा निवासी अब्दुल कवि के घर पनाह ले सकते हैं।

बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के दुर्दिन उमेश पाल की हत्या के बाद से ही शुरू हो गए थे। शूटरों की तलाश में पुलिस ने उसके घर बुलडोजर चलवाया तो दीवारों में छिपाकर रखा गया असलहों का जखीरा मिला था। पुलिस ने कवि समेत उसके परिवार के 11 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस का दबाव बढ़ा तो कवि ने लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

Show More
Back to top button