A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

कौशाम्बी : गंगा नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में समाए, खोजने के लिए बुलाई गई एसडीआरएफ टीम

कोखराज थाना क्षेत्र के पलटीपुर अंदावा निवासी अभिषेक (20) पुत्र राम प्रकाश पटेल, बम्हरौली निवासी आदित्य कुमार (20) पुत्र वीरेंद्र कुमार जायसवाल और शुभम पाल (21) पुत्र आत्माराम पाल निवासी बसावनपुर अंदावा अपने दो अन्य दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए शुक्रवार को शहजादपुर गंगा घाट पर गए थे।

कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर में करेंटी घाट पर नहाने गए तीन दोस्त गंगा की तेज धारा में समा गए। कई घंटे की खोजबीन के बाद भी तीनों का पता नहीं चला। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस गोताखोरों की मदद से तीनों की खोजबीन कर रही है।
कोखराज थाना क्षेत्र के पलटीपुर अंदावा निवासी अभिषेक (20) पुत्र राम प्रकाश पटेल, बम्हरौली निवासी आदित्य कुमार (20) पुत्र वीरेंद्र कुमार जायसवाल और शुभम पाल (21) पुत्र आत्माराम पाल निवासी बसावनपुर अंदावा अपने दो अन्य दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए शुक्रवार को शहजादपुर के करेंटी घाट पर गंगा घाट पर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे दो दोस्त कपड़ा लाने के लिए चले गए। इसी दौरान तीन अन्य दोस्त नहाने के लिए पानी में उतरने लगे। इसी दौरान शुभम का पैर फिसल गया।

यह देख उसका हाथ पकड़कर खींचने के चक्कर में अभिषेक भी गहराई में चला गया। अभिषेक का हाथ पकड़कर खींचने के प्रयास में आदित्य भी उन दोनों के साथ गहरे पानी में समा गया। दोनों दोस्त जब कपड़ा लेकर घाट पर लौटे तो तीनों डूब रहे थे। शोरगुल मचाने में घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने पानी में उतरकर खोजबीन की लेकिन तीनों का पता नहीं चला। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से तीनों की खोजबीन जारी रही। शाम पांच बजे तक तीनों का कुछ पता नहीं चला।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!