A2Z सभी खबर सभी जिले की

धनबाद : ललिता देवी को हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन की वर्किंग कमेटी सदस्य बनने पर सम्मानित किया गया !

 

रजनी कुमारी चौहान की रिपोर्ट,,,(अखंड भारत न्यूज़)

धनबाद : जनता मजदूर संघ, कोयला भवन शाखा की संयुक्त सचिव ललिता देवी को हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन की वर्किंग कमेटी में सदस्य चुने जाने पर उनके योगदान और उपलब्धि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोयला भवन शाखा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार, सचिव कृपाशंकर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गोड, संयुक्त सचिव सौरभ कुमार, उपाध्यक्ष निशांत सिंह, तथा अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने ललिता देवी को बुके देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

ललिता देवी की मेहनत और समर्पण को सभी ने सराहा, जो मजदूर वर्ग के अधिकारों और कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत हैं। उनकी यह उपलब्धि मजदूर संघ के लिए गर्व का विषय है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!