बस्ती: रवई नदी में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंपबस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरहाघाट स्थित रवई नदी में शनिवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बघौड़ा निवासी 45 वर्षीय चंद्रभान उर्फ डिगुर के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण नदी किनारे से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में पड़े एक शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों द्वारा शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही दुबौला चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं कप्तानगंज थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।परिजनों के मुताबिक मृतक मजदूरी का कार्य करता था तथा नशे का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में नदी किनारे जाने के दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया होगा। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही