A2Z सभी खबर सभी जिले की

शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया स्कूल बनूरी में मनाई गई शहीद की 58 वीं जन्म जयंती

आज दिनांक 23 मई 2026 को शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया उत्कृष्ट विद्यालय बनूरी में शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया जी की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया के बहनोई प्रवीण कुमार अहलूवालिया जी , बहन आशा वालिया जी, भाभी सिमरन वालिया जी , शहीद विजय राणा के भाई डिंपल राणा जी, पूर्व प्रधान अजय शर्मा जी , पूर्व पार्षद मोनिका शर्मा जी ,अभिषेक गौतम, रिटायर्ड एक्सएन अजय , अरुण , रीटा एवं कई गण मान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए ।प्रिसिपल अनुपम सूद ने स्टाफ सहित सभी मेहमानों का स्वागत एवं सम्मान किया। मंच संचालन प्रिया सूद ने किया। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद सुधीर कुमार वालिया जी के साथ बिताए गये अपने अनुभव सांझा किए और उनकी वीर गाथा को प्रकट किया। विद्यार्थियों को भारतीय सेना में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर रितिका ,तन्वी, अक्षिता, सृष्टि, कोमल आदि ने डांस एवं गायन प्रस्तुत किया। शिवांगी ने शहीद की वीर गाथा का वर्णन किया। प्रिंसिपल अनुपम सूद ने स्कूल प्रवक्ता सुनील शर्मा,नीरज कल्याण, नवल किशोर , प्रिया सूद एवं सुनीत का कार्यकम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया जी के परिवार की तरफ से बच्चों को गिफ्ट दिए गए एवं मेहमानों और स्टाफ का सम्मान किया गया। परिवार की तरफ से स्कूल को 2100रुपये, मोनिका शर्मा ने 2000 एवं अभिषेक गौतम ने 1100 रुपये भेंट किये।

Show More
Back to top button