
संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मुस्कुरा हमीरपुर।बिजली के खम्भों में डाली जा रही नयी लाईन का तार चोरी कर बेचने जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने प्लास और मोटर सायकल बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।
मुस्कुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मसगांव में बिजली विभाग द्वारा नयी लाईन डाली जा रही थी तभी कई कुंतल सिल्वर का तार चोरी हो गया जिसका पुलिस ने सत्रह अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया था।उसी मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव चिल्ली के निकट कैंची पुलिया के पास से प्लेटिना बाइक से बिजली का तार लेकर जा रहे खडेही लोधन निवासी दुर्गेश पुत्र छत्रपाल खंगार,अश्विनी राजपूत पुत्र हरिशंकर राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।