A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदेशधार्मिकराजस्थान
Trending

चैत्र नवरात्र 9 से; 11 अप्रैल को लवाजमे के साथ शहर में निकलेगी गणगौर की सवारी

रघुनाथजी मंदिर से निकलेगी गणगौर की सवारी, शाम चार बजे करेंगे गणगौर का पूजन

सीकर. गणगौर पूजा के साथ ही जिले भर में नवरात्र व रामनवमी महोत्सव की तैयारी तेज होने लगी हैं। 9 अप्रैल को नवरात्र घट स्थापना के दो दिन बाद 11 अप्रैल को गणगौर पर्व मनाया जाएगा। सीकर के रघुनाथजी मंदिर से सांस्कृतिक मंडल की और से शाम पांच बजे गणगौर की सवारी निकाली जाएगी।

 

मंडल के संयुक्त मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरिया ने बताया कि गणगौर की सवारी को शाम चार बजे रघुनाथजी मंदिर में विशेष श्रृंगार कर विराजमान किया जाएगा। इसके बाद शाही लवाजमे के साथ गणगौर की सवारी सुभाष चौक, बावड़ी गेट, जाट बाजार, सूरजपोल गेट, घंटाघर से होती हुई रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां सांस्कृतिक मंडल के रंगमंच पर गणगौर का स्वागत किया जाएगा। यहां से गणगौर की सवारी कल्याणजी मंदिर पहुंचेगी। यहां प्राचीन कुएं में विसर्जन की रस्म होगी।

Related Articles
Show More
Back to top button