

कामवन धाम में दिखा मानवता का धार्मिक रुप,अपने घरों को में प्रवास होने दिया यात्रियों को
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – कामवन धाम कामां में बल्लभाचार्य संप्रदाय के हजारों वैष्णवों की ब्रजयात्रा कामवनदो दिन पहले पहुंची
बल्लभाचार्य संप्रदाय के हजारों वैष्णवों की पदयात्रा ने भरूच सूरत के गोस्वामी द्वारकेश
लाल जी महाराज के साथ अंकलेश्वर हवेली में विराजमान गोवर्धनधर प्रभु क़े साथ कामवन में प्रवेश किया l य़ात्रा का पडाव छिछरबाडी रोड पर था जहां प्रतिदिन रास व दर्शनों हेतु पंडाल लगाये गये थे तथा रहने को पालों की व्यवस्था थी। परन्तु देर रात ओर सुबह हुई बारिश से वहाँ पानी भर गया जिससे यात्रियों को वहाँ रहना मुश्किल हो गया इसको देखते हुए मानवता दिखाते हुए कामां कामवन धाम के अग्रवाल समाज, विलायती राम खुराना, पंजाबी समाज, सैनी समाज, जैन समाज, हरियाणा ब्राह्मण समाज आगे आये ओर यात्रियों को ठहरने की उचित व्यबस्था अपने समाज के भवन में की गई ! तथा कामवन धाम के ही पत्रकार भी आगे आये जिसमें जन जागरण संदेश से मनमोहन गुप्ता, बृजेश तिवारी,राजस्थान पत्रिका से भोला रघुवीर सैन आदि ने भी अपन घर के दरवाजे खोल दिये! सामाजिक व्यक्तियों में दीपक गर्ग, भगवान सिंहफौजदार ने भी यात्रियों को रात्रि विश्राम के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिये ! भगवान मकरन्द के1अनुसार यात्रा 9 अक्टूबर तक कामवन में प्रवास करेगी। मन्दिर गोकुल चन्द्रमा जी में 8 अक्टूबर को विशाल छप्पन भोग का आयोजन होगा l
