A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :शिहो नाला व चंद्रावल नदी का जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा, हमीरपुर। चंद्रावल नदी और शिहो नाला में बढ़े जलस्तर के बाद शुक्रवार को पानी धीरे-धीरे घटने लगा। जलस्तर कम होने से नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि कई निचले इलाकों में अब भी पानी भरा होने से ग्रामीणों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।

बीते दिनों डैम से छोड़े गए पानी और लगातार बारिश के कारण चंद्रावल नदी व शिहो नाला उफान पर आ गए थे। इसके चलते पारा, हिमौली, लदार , रतौली, लरौंध, भमौरा, नारायच, खन्ना, भवानी, छिरका, मवैया, मदारपुर और छिमौली समेत कई गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया था। नदी किनारे रहने वाले ग्रामीण पूरी रात जागकर जलस्तर पर नजर बनाए रहे।

Related Articles

हालात को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट रही। उपजिलाधिकारी मौदहा और क्षेत्राधिकारी मौदहा ने प्रभावित गांवों के लोगों से संपर्क बनाए रखा। पुलिस टीमों ने नदी किनारे के गांवों में लगातार निगरानी की और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।

शुक्रवार को दोनों जलधाराओं का पानी कम होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। गांवों का संपर्क पूरी तरह बहाल होने और पानी उतरने के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Show More
Back to top button