A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

*मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए आज हुआ मतदान,छुट-पुट घटनाओं को छोड़कर शांति पूर्ण संपन्न*

*मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए आज हुआ मतदान,छुट-पुट घटनाओं को छोड़कर शांति पूर्ण संपन्न*

 *मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए आज हुआ मतदान छुट-पुट घटनाओं को छोड़कर शांति पूर्ण संपन्न हुआ।मैनपुरी में अंतिम मतदान प्रतिशत 58.60 रहा।भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयवीर सिंह और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला रहा। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक अपने मत का प्रयोग करने गर्मी में भी मतदान केंद्र तक पँहुचे।किशनी विधान सभा क्षेत्र में में दो-तीन घटनाएं हुयीं। एक घटना में कुछ लोगों ने पेक्सपेड़ के अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य की गाड़ी पर पथराव कर दिया। गाड़ी में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान और जिला पंचायत सदस्य शुभम जाटव भी थे। दूसरी घटना तेजपुरा मतदान केंद्र पर हुई जंहा मारपीट में दो युवकों को चोट आ गयी। करहल के आजाद हिंद इंटर कालेज मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग की शिकायत पर बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह ने मतदान केंद्र पर पंहुचकर जिला निर्वाचन अधिकारी को जानकारी दी।

Related Articles

मैनपुरी की किशनी विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत सर्वाधिक रहा जबकि मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम रहा।जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button