A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

मोरवा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही बिना डिग्री के ग्रामीण अंचल में संचालित थी एक झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक

मोरवा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही बिना डिग्री के ग्रामीण अंचल में संचालित थी एक झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक

जर्नलिस्ट भुपेंद्र कुुमार विश्वकर्मा ,,✍️✍️

वन्दे भारत लाइव न्यूज सिंगरौली।।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में जगह जगह फैले हुए झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही के अनुक्रम में मोरवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम कतरिहार में झोलाछाप डॉक्टर पर कार्यवाही की है।

Related Articles

उसके द्वारा बिना किसी डिग्री के ग्रामीण लोगों का अंग्रेजी दवाओं से इलाज किया जा रहा था। इतना ही नहीं डॉक्टर द्वारा अपनी क्लीनिक में लोगों को भर्ती करने से लेकर हर छोटे-बड़े मर्ज के इलाज का भरोसा जताया जाता था। मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर ग्राम कतरिहार भेजा।

क्लीलिक पर पुलिस ने देखा कि झोला छाप डॉक्टर द्वारा वहां लोगों का इलाज किया जा रहा था। ‌

उसके इस क्लीनिक से पुलिस ने कई अंग्रेजी दवाइयां समेत इंजेक्शन और इलाज के अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने आरोपी संजय राय पिता धीरेंद्र कुमार राय उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम हुड्डा थाना गोपालनगर जिला 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल मुकाम ग्राम कतरिहार के क्लीनिक को सील करते हुए उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आयुर्वेदिक अधिनियम की धारा 24, 25 के तहत कार्यवाही की है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!