A2Z सभी खबर सभी जिले की

समय सीमा पत्रों एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

केशिवपुरी जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आज समय सीमा पत्रों एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन ने की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं शिकायतों की समीक्षा करें और जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उन्हें गंभीरता से लेकर मौके पर ही निपटाएं। साथ ही, अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करें। बैठक में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उन्होंने “आदि कर्मयोगी अभियान” के संचालन की रूपरेखा भी साझा की। इस अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। एक टीम, जिसमें अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षक, पटवारी एवं अन्य कर्मचारी शामिल होंगे, एक ही वाहन से चयनित गांव का भ्रमण कर चौपाल में ग्रामीणों से चर्चा करेगी और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेगी। टीम पूरे दिन की कार्यवाही की रिपोर्ट तैयार करेगी तथा अभियान से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ल ने जनसुनवाई व्यवस्था में किए गए बदलावों की जानकारी दी। अब जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों की गूगल शीट तैयार होगी, जिसमें विभागीय अधिकारी अपने प्रकरणों के निराकरण की स्थिति भरेंगे। यदि दो जनसुनवाई तक निराकरण नहीं किया जाता, तो संबंधित शिकायत सीधे सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में जोड़ दी जाएगी। उन्होंने 15 अगस्त के कार्यक्रमों की आवश्यक तैयारियों के संबंध में भी निर्देश दिए।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!