

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा (हमीरपुर)। मकराव के पास बीती शाम बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 36 वर्षीय गुड़िया पत्नी रणविजय, निवासी मकराव, गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया।घायल महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस दुर्घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चों सहित पति को रोता बिलखता छोड़ गयी है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।