A2Z सभी खबर सभी जिले की

संकट मोचन पंचमुखी हुनमान व शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य जल यात्रा निकाली गई

हुसैनाबाद के मंगलडीह गांव में श्री संकट मोचन पंचमुखी हुनमान व शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य जल यात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत नवनिर्मित मंदिर परिसर से की गई। मंगलडीह, बुधुआ आदि विभिन्न मार्गों का भृमण करते हुए जल यात्रा बुधुआ स्थित सोन नदी तट पहुंचा। यज्ञ आचार्य व पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जलभरी की प्रक्रिया को पूर्ण कराया। पुनः यात्रा मंदिर परिसर पहुंच कर संपन्न हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष भक्त श्रद्धालु कलश के साथ शामिल थे। इस दौरान हर हर महादेव, जय श्रीराम, जय हनुमान के उद्घोष से संपूर्ण क्षेत्र राममय हो गया। इसके साथ ही श्री संकट मोचन पंचमुखी हुनमान व शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान प्रारंभ हो गया। यह अनुष्ठान यज्ञ आचार्य रमाकांत तिवारी, कृष्णा उपाध्याय व संतोष उपाध्याय के सानिध्य में शनिवार को हवन व भव्य भंडारा के साथ संपन्न होगा। गुरुवार को पूजा-अर्चना व शुक्रवार को श्री संकट मोचन हनुमान व शिव जी का प्राण प्रतिष्ठा होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!