A2Z सभी खबर सभी जिले की

पहले विवाह और उसके बाद हत्या l जिले में एक सनकी युवक ने ही अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया

पहले विवाह और उसके बाद हत्या l जिले में एक सनकी युवक ने ही अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया। यही नहीं, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित कुएं में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को कुएं से बाहर निकाल कर साथ ले गई। वहीं, मृतका पूजा गुप्ता की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका का एक दो माह का पुत्र है।

गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव निवासी पूजा गुप्ता (25) पुत्री गोपाल गुप्ता की शादी धनेश गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता (निवासी बनकटा थाना शहर कोतवाली) के साथ दो वर्ष पहले हुई थी। बुधवार की दोपहर बाद धनेश गुप्ता अपने ससुराल हजौली पहुंचा, जहां अपनी पत्नी पूजा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया। परिजनों द्वारा शोर मचाया गया तो वह फरार हो गया और हजौली से करीब तीन किलोमीटर दूर रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित कुएं में कूद गया। पूजा के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही में जुट गई।

 

Related Articles
Show More
Back to top button