A2Z सभी खबर सभी जिले की

निर्दोष चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही से नाराज धार के चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

निर्दोष चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही से नाराज धार के चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

Related Articles

 

 

धार न्यूज/छिंदवाड़ा के परासिया क्षेत्र में सिरप पीने से हुई बच्चों की दुखद मृत्यु की घटना पर भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) गहरी संवेदना व्यक्त करता है। यह घटना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। IMA मृत बच्चों के परिवारों के प्रति हार्दिक शोक संवेदना प्रकट करता है।

 

IMA का स्पष्ट मत है कि इस त्रासदी के लिए दवा निर्माता कंपनी तथा औषधि नियामक संस्थाएं (Regulatory Bodies) सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं, क्योंकि दवा की गुणवत्ता की जांच एवं स्वीकृति इन्हीं संस्थाओं के अधिकार क्षेत्र में आती है। दवा तैयार करने और उसकी जांच करने की जिम्मेदारी ड्रग इंस्पेक्टर की होती है। यदि दवा में किसी प्रकार की खराबी पाई जाती है, तो डॉक्टरों को दोषी ठहराना पूरी तरह से अनुचित और अन्यायपूर्ण है।

 

IMA की मांग है कि –

 

1. दोषपूर्ण दवा बनाने वाली कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाए।

 

 

2. कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया जाए।

 

3. प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक दवाओं की जांच के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर जांच कराई जाए!

 

IMA ने यह भी घोषणा की है कि –

 

आज मंगलवार को प्रदेशभर के सभी डॉक्टर अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर मौन विरोध प्रदर्शन करेंगे।

 

 

IMA शासन से अपेक्षा करता है कि इस पूरे मामले में न्यायोचित, निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच कर जिम्मेदार संस्थाओं पर कठोर कार्रवाई की जाए।

 

यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है मृतक बच्चों के प्रति हमारी संवेदना है परंतु सरकार का जल्दबाजी में चिकित्सकों को दोषी ठहराना न्याय संगत नहीं है। – डॉ कमल सिंह चौहान

अध्यक्ष, मध्य प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन धार।

 

इस ह्रदय विदारक घटना से पूरा मानव समाज आहत है और सरकार को चाहिए कि इसके जो दोषी लोग हैं उन पर कड़ी कार्रवाई करें ना कि निर्दोष डॉक्टर पर कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झड़े। – डॉ मितेश महाजन कार्यकारी अध्यक्ष, IMA धार।

 

यह दुर्घटना न केवल छिंदवाड़ा के लिए बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए हृदय विदारक है। सरकार को चाहिए कि दवा कंपनी और क्वालिटी टेस्ट को पास करने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए ऐसी कार्ययोजना बनाये की भविष्य में ऐसी कोई घटना न ही परंतु सरकार की नीति एवं निर्णय में एकरूपता नहीं है । डॉ आशीष डामोर उपाध्यक्ष, IMA धार।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!