मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

चंद्रशेखर आजाद नगर में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया

चंद्रशेखर आजाद नगर में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया
WhatsApp Facebook

कार्यक्रम का नाम प्रस्फुटन शक्ति उर्जा संचय रखा गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चंद्रशेखर आजाद नगर विकास खंड में जितनी भी प्रस्फुटन समितिया हे उनके सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार करना और उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करना था और आगामी अभियान की जानकारी देना हैं ताकि समितियां सुचारू रूप से अपने ग्राम क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को पहुंचा सकें। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत के कार्यपालन अधिकारी इंदरसिंह रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की तस्वीर पर मालार्पण कर किया गया । कार्यक्रम के चार सत्र हुए जिसमें

प्रथम सत्र में जनपद पंचायत के CEO ने प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को शासन की योजनाओं के बारे में बताया और योजनाओं को आप अपने गांव में पहुंचाए की बात कही जिसके लिए प्रशासन समिति के सदस्यों की जो सहायता हो सकती हे वो करने की बात कही।

द्वितीय सत्र कालियावास आदर्श ग्राम समिति आजाद नगर के सचिव दीपक शर्मा ने लिए जिसमें उन्होंने अपने अनुभव बताए और पर्यावरण के लिए कैसे काम करना ग्रामीण जनों को पेड़ लगाने के लिए कैसे प्रोत्साहित करना है वहीं स्वच्छता के लिए ग्रामीण जन अपने बच्चों को कैसे जागरूक करे बताया। उसके लिए प्रस्फुटन समिति के सदस्य आंगनवाड़ी जाए और बच्चों को भोजन से पहले हाथ धोने का प्रशिक्षण दे ताकि ग्रामीण बच्चों का मानसिक ओर शारीरिक विकास हो सके।

तृतीय सत्र जनअभियान परिषद के आजाद नगर विकासखंड समन्वय रामसिंह निगवाल ने लिए जिसमे उन्होंने प्रस्फुटन समितियो द्वारा अभी तक जितने कार्य किए गए उन की समीक्षा की ओर वर्तमान में समिति की गतिविधियो की जानकारी ली।

अंतिम चतुर्थ सत्र मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के आलीराजपुर जिला समन्वय दीपक जगतब द्वारा लिया गया उन्होंने अपने वक्तव्य में समिति के सदस्यों से नवांकुर सखी कार्यक्रम करने के लिए कार्ययोजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की बात कही ।ओर शासन की योजनाओं को कैसे धरातल पर लाना हे उसकी प्रक्रिया बताई ओर कहा कि देश की नींव ग्राम है इसलिए ग्राम को मजबूत देश भक्त सशक्त करना ही लक्ष्य है मेरा गांव में देश इस भाव से समाज कार्य किया जाए तो कोई ज्यादा समय नहीं लगेगा देश की काया पलट होने में । जानकारी ओर अशिक्षा के कारण आज ग्रामीण जन सरकार की कई योजनाओं से वंचित रह जाते हैं उन वंचित लोगों के लिए समितियों को काम करना चाहिए उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत कराना भी एक समाज सेवक का काम होता है इसलिए सभी समितियों से सदस्य मध्यप्रदेश जनअभिययान परिषद द्वारा जो भी अभियान दिए जाते हैं उन्हें ईमानदारी और निष्ठा से करें।

कार्यक्रम के समापन मे परामर्शदाता केशर सिंह ने आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद नगर विकासखंड के समस्त प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सेक्टर प्रभारी उपस्थित हुए।