
कोटपूतली, 17 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय आयोजन राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपुतली के सभागार में किया गया। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त कार्मिकों को विभागीय कार्यप्रणाली एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय सेवा में कार्य करना एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने सभी कार्मिकों से पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ आमजन के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने भी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में युवाओं ने भी अपने विचार साझा किए जिसे उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से सराहा। इस अवसर पर सभागार में राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में जिले के चयनित करीब 400 नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।