A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम पंचायत बालपुर में रानी अवंती बाई बलिदान दिवस की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

डिंडोरी । ग्राम पंचायत बालपुर में आगामी रानी अवंती बाई बलिदान दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ग्राम पंचायत बालपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम गरिमामय एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाए तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

कलेक्टर ने कहा कि रानी अवंती बाई का बलिदान दिवस हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इसलिए आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडोरी सुश्री भारती मेरावी, नायब तहसीलदार शशांक, नायब तहसीलदार सुश्री सुरभि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!