

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के वार्ड संख्या पांच में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालय पिछले कई माह से ताला बंद रहने से महिलाएं खुले में जाने को मजबूर हैं। महिलाओं ने एकत्र होकर नगर पंचायत में प्रदर्शन करते हुए ताला खोले जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है।
वार्ड संख्या पांच की निवासी सिम्मो गुप्ता, ममता, सत्यवती, शिवकली, लीलावती, गीता देवी, रीता, अनीता, कुसमा, मुन्नी, अनिल, राजा बाबू, रामदयाल, बड़कू, अवध नरेश, गुड्डन आदि ने नगर पंचायत में प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि कई माह पूर्व मरम्मत के नाम पर शौचालय को बंद किया गया था। तब से अब तक तीन माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद शौचालय का ताला नहीं खोला गया है। इससे वह खुले में शौच जाने को मजबूर हो रहे हैं। महिलाओं ने अविलंब शौचालय का ताला खोले जाने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन वार्ड के वाशिंदों को दिया है।