A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवागंतुक डीएम अनुनय झा ने कार्यभार ग्रहण किया* .

*नवागंतुक डीएम अनुनय झा ने कार्यभार ग्रहण किया*

.

#हरदोई: नवागंतुक जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज हरदोई कोषागार पहुँचकर जिलाधिकारी हरदोई का कार्यभार ग्रहण किया। नवागंतुक जिलाधिकारी को वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. अनुराग द्विवेदी ने कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ बात भी की। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने अपने बारे में बताया तथा पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया।

 

Related Articles

उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का कार्य किया जायेगा। मीडिया के बन्धुओं का भी सकारात्मक सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने लोक कल्याण के लिए मीडिया से सहयोग की अपेक्षा की। जिलाधिकारी ने निकट भविष्य में बाढ़ से निपटने को अपनी प्राथमिकता बताया।

 

अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बिजली की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जायेगा। पत्रकार बन्धुओं ने बेबाकी से जिलाधिकारी के समक्ष अपने प्रश्न रखे जिनका जिलाधिकारी ने जवाब दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी

Show More
Back to top button