A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

धार्मिक ग्रन्थों का हुआ पूजन अर्चन, श्रीरामतारक महामंत्र का सामूहिक जाप

धार्मिक ग्रन्थों का हुआ पूजन अर्चन, श्रीरामतारक महामंत्र का सामूहिक जाप

मानिकपुर स्थित मां ज्वाला देवी धाम में संकल्प ग्रहण करते श्रद्धालु

प्रतापगढ़। मानिकपुर स्थित सिद्धपीठ मां ज्वाला देवी धाम पर गुरूवार को श्रीरामचरितमानस राष्ट्रीय ग्रन्थ संरक्षा अभियान के तहत जागरूकता अभियान हुआ। देवी धाम पर हो रहे ग्यारह दिवसीय श्रीसतचण्डी महामंत्र जाप के तहत श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष मत्था टेक कर श्रीरामचरितमानस एवं श्रीमदभागवत गीता तथा श्री बाल्मीकि रामायण का विधिविधान से पूजन अर्चन किया। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के मुख्य पुजारी पं. गंगा प्रसाद शुक्ल के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य धार्मिक ग्रन्थों की आरती उतारी। कार्यक्रम में गाय गंगा व तुलसी का भी पूजन अर्चन हुआ। राष्ट्रीय संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि भारतीय संस्कृति की संरक्षा के लिए सनातन संस्कृति के महान ग्रन्थों का अनादर किसी भी दशा में स्वीकार्य नही होगा। कार्यक्रम में संस्कृत विद्वान पं. जयप्रकाश मिश्र व पं. ऋतुराज शुक्ल एवं पं. दत्ताश्रेय मिश्र ने संस्कृति एवं संस्कृत की संरक्षा का श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया। अभियान के तहत मंदिर परिसर में श्रीरामतारक महामंत्र का सस्वर जाप हुआ। वहीं श्रद्धालुओं ने सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार का सामूहिक संकल्प ग्रहण किया। देवी धाम देवी देवताओं के जयकारे से गूंज उठा दिखा। कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक अधिवक्ता अनिल त्रिपाठी महेश ने किया। इस मौके पर पं. श्याममूर्ति पाण्डेय, पं. घनश्याम मिश्र, दिनेश सिंह, वंशी लाल प्रजापति, महेन्द्र मिश्र, विपिन शुक्ल, शिव नारायण शुक्ल आदि रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button