A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :ई पाश मशीन न चलने से खरीद प्रभावित 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के क्षेत्रीय सहकारी समिति के साथ इंगोहटा सहकारी समिति में गेहूं खरीद शुरू नहीं होने से किसान परेशान है। कस्बे की सहकारी समिति में 100 किसानों ने तथा इंगोहटा में 20 किसानों ने अभी तक गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। खरीद शुरू नहीं होने से किसानों का गेहूं भीग गया है। किसानों ने गेहूं खरीद के लिए कस्बे की सहकारी समिति के साथ इंगोहटा सहकारी समिति को क्रय केंद्र बनाया गया है। कस्बे की सहकारी समिति में किसानों ने गेहूं लाकर खुले आसमान के नीचे ढेर लगा दिए हैं। सचिव समीर सचान ने बताया कि क्रय केंद्र की ई पास मशीन नहीं चल पा रही है इस वजह से खरीद नहीं शुरू हो पा रही है। मंगलवार को इंजीनियर ने आकर मशीन को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली है। इंगोहटा में खरीद करने के लिए सुरेंद्र तिवारी को अधिकृत किया गया है जल्द ही खरीद शुरू की जाएगी उन्होंने बताया कि दोनों जगह पर अभी तक 120 किसान ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। मौसम साफ होने के बाद इसमें इजाफा होने की संभावना है।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!