A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकानपुर

एकजुट होकर रिकॉर्ड मतों से जिताएं : सुब्रत भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन बैठक

  • लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व प्रधान की अध्यक्षता में भाजपा की कन्नौज लोकसभा व विधानसभा बिधूना में
    भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन की बैठक हुई। शक्तिकेंद पूराकला की बैठक में विधानसभा के सभी बूथों पर नए रिकॉर्ड के साथ जीतने का संकल्प लिया गया है।

    मुख्य अतिथि के तौर पर कन्नौज के यशश्वी सांसद सुब्रत पाठक जी शामिल हुए।

    बैठक में विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रिया शाक्य जी ने कहा कि पहले हम पहचान बनाने के लिए चुनाव लड़े, फिर दूसरे नंबर पर आने के लिए। उसके बाद जीतने के लिए और अब हम नए रिकॉर्ड के साथ लगातार जीतने के
    लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
    जिले के अध्यक्ष जिला पंचायत कमल सिंह जी ने कहा कि जीत के लिए हमें एकजुट रहना है। इस दौरान बैठक को जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा। टीटू भदौरिया जी, बासुदेव सिंह प्रजापति सदस्य जिला पंचायत व जिला कार्यसमिति सदस्य अंकित तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।
    विधानसभा सहसंयोजक सोशल मीडिया अनुराग शर्मा , जिला सहसंयोजक अनिल चौहान, विपुल त्रिपाठी ,आकाश दोहरे , मंडल उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, ओमकार राजपूत , पंकज मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. आर.सी. राजपूत , सर्वेश पाल प्रधान ठाकुरगांव , विजय सिंह प्रधान पूराकला आदि लोग मौजूद रहे।.

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!