A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

पिता के साथ मारपीट कर हत्या करने वाला आरोपी बेटे को महज 12 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार

  पिता के साथ मारपीट कर हत्या करने वाला आरोपी बेटे को महज 12 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार 

  मैहर।   श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर श्री सुधीर अग्रवाल जी के कुशल निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक मैहर श्री राजीव पाठक में मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमदरा निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में थाना स्टाफ के साथ मिली बड़ी सफलता

 *घटना विवरण*- दिनाँक 06/04/24 को सूचनाकर्ता कमला बाई कुशवाहा पति बाला प्रसाद कुशवाहा निवासी ग्राम कुसेडी थाना मैहर द्वारा मार पीट से आई चोट के कारण मृत्यु होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर से थाना में मर्ग क्र 21/24 धारा 174 जा. फौ.कायम कर जांच विवेचना में लिया गया,जांच दौरान थाना प्रभारी अमदरा द्वारा मृतक के शव एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया,निरीक्षण दौरान पाया गया मृतक की मृत्यु मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण प्रतीत होने से थाना में अप क्र. 130/24 धारा 302, ता.हि. का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आसपास के लोगो से गहन पूछताछ की गई जिनके द्वारा बताया गया कि मृतक का लड़का राम सुरेश कुशवाहा पिता छोहन कुशवाहा निवासी ग्राम परसवारा थाना अमदरा जिला मैहर का जो मृतक के साथ मारपीट किया था। संदेह के आधार पर पूछताछ हेतु मृतक के लड़के राम सुरेश कुशवाहा को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया एवं बारीकी से पूछताछ की गयी जिसके द्वारा बताया गया कि घर पर रहने न रहने की बात को लेकर आये दिन वाद विवाद होना बताया उसी बात को लेकर कल शाम को भी विवाद हुआ जिस पर से आरोपी के द्वारा म्रतक से मारपीट की जिससे उसके सर पर प्राण घातक चोटे लगने से म्रतक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल मैहर भेजा गया जिसे उप जेल मैहर में दाखिल किया गया 

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी*- 1 आरोपी राम सुरेश कुशवाहा पिता श्री छोहन लाल कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम परशवारा थाना अमदरा जिला मैहर (म. प्र.) 

Related Articles

*सराहनीय भूमिका* –  

      थाना प्रभारी अमदरा निरी. सजय दुबे उनि. नागेश्वर मिश्रा ,सउनि एस एन साकेत ,प्र आर 354 राकेश मिश्रा आर. 656 सुखीलाल ,आर. 911 नितिन कनोजिया ,आर. 907 गजराज सिंह 954 दिनेश अंशोलिया

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!