A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :राठ क्षेत्र में पूर्व सपा प्रत्याशी की गाड़ी से युवक घायल, झांसी रेफर

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में पूर्व सपा विधानसभा प्रत्याशी चंद्रावती वर्मा की सफेद स्कॉर्पियो से एक युवक की बाइक में जोरदार टक्कर लग गई।

हादसे में टोला खंगारन गांव निवासी चंद्रप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

Related Articles

टक्कर के बाद युवक की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More
Back to top button